चुनाव का मौसम है। चुनावी जुमलों की बहार है। नेताजी भुलक्कड़ राम और ठेंगा राम भी बढ़ चढ़कर चुनावी जुमलों की रफ़्तार को कायम रखे हुए हैं। ठेंगा राम ने वादा किया की वो हर तरह के किसानों के ऋण माफ़ कर देंगे। भुलक्कड़ राम कहाँ पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी वादा कर दिया की वो हर तरह के किसानो का हर तरह का ऋण माफ़ कर देंगे। जनता ने जोर से तालियां भी बजा दी।
इन वादों में हमे अपने लिए आशा की किरण नजर आयी। मगर ऋण की माफ़ी के लिए ऋण लेना पड़ेगा तो आनन फानन में हम अपने बैंक में पहुँच गएऔर सीधे बैंक की रिसेप्शनिस्ट के सामने विराजमान हो गए।
